November 8, 2026

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, बलिदान और समर्पण को करेंगे नमन, कहा- ‘जहां कभी नक्सलवाद था, वहां अब फल-फूल रहा है विकास’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बस्तर में दीपावली मनाने की जानकारी साझा की है। उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। बस्तर में प्रधानमंत्री की मौजूदगी के बीच आज दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने PM मोदी के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed