October 26, 2026

CG Weather : साइक्लोन के असर से भिगेगा छत्तीसगढ़, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

0

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ का मौसम तेजी से बदल रहा है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब के बड़े चक्रवाती तूफान में तबदील हो गया है. 27 अक्टूबर से साइक्लोन अधिक तीव्र हो सकता है. 28 अक्टूबर की सुबह आंध्रप्रदेश के तट के पास पहुंचने और पूर्वान्ह बापटला से विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने का अनुमान है. इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी बारिश हो सकती है.

 

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. रविवार को सबसे अधिक तापमान रायपुर में 32.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज मौसम शुष्क रहेगा, जबकि दो दिन बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी वर्षा होगी. वहीं 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, बादलों के गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान का असर सरगुजा संभाग को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने की संभावना जताई है. 27 अक्टूबर को इसकी शुरुआत बस्तर से होगी और 29 अक्टूबर तक इसका विस्तार रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भी होने की संभावना है. तीन दिन की अवधि में कहीं-कहीं भारी तो कुछ स्थानों में अतिभारी बारिश भी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed