October 19, 2026

Vote Chori : वोट चोरी मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के खिलाफ BJP चलाएगी अभियान, इस दिन से होगा शुरू

0

 रायपुर. वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितता से वोट चोरी का आरोप लगाने वाली I.N.D.I.A गठबंधन के खिलाफ अब भाजपा ने मैदान पर उतरने की तैयारी कर ली है. छत्तीसगढ़ में इसी महीने से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ‘ अभियान की शुरुआत करने जा रही है.

Vote Chori : 22 अक्टूबर से शुरू होगा अभियान

प्रदेश भाजपा 22 अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान शुरू करने जा रही है. सभी जिलों में अभियान के तहत विभिन्न विषयों के साथ कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुचेंगे. पार्टी विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक वर्गों तक पहुंचकर अपने विचार रखने की तैयारी में है. जेनजी और जेन अल्फा के बीच भी भाजपा पहुंचेगी. अभियान के तहत प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा और उनके आयोजन स्थलों की जानकारी जल्द सामने आएगी.

छात्रों से लेकर बुद्धजीवियों के बीच पहुंची भाजपा

भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 22 अक्टूबर से ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत पार्टी छात्र, युवा, शिक्षक और बुद्धिजीवियों के बीच पहुंचकर अपनी बात रखेगी.

उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन की ओर से लगातार फैलाए जा रहे फेक नैरेटिव का जवाब देना है. इसके लिए भाजपा विभिन्न वर्गों के बीच जाकर लोकतंत्र, चुनाव और जनादेश से जुड़े विषयों पर चर्चा करेगी. पार्टी लोगों को यह बताने का प्रयास करेगी कि विपक्षी दलों की राजनीति का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ सकता है.

नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा लोगों के इस बीच मुद्दे को लेकर जाएगी कि वोट चोरी का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन करने वाली पार्टियां, जनता के वोट से चुनी गई सरकार को पलटने की कोशिश कर रही हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed