October 17, 2026

सवालों के घेरे में CGPSC! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्यों मिले अभ्यर्थी ?

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों ने आज भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार से पहले सूचना के अधिकार (RTI) के माध्यम से अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर किया पोस्ट

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा आज भिलाई निवास में CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों से भेंट-मुलाकात हुई।

उन्होंने आगे लिखा कि अपनी मेहनत से अपने भविष्य और न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं ने पुनर्मूल्यांकन तथा साक्षात्कार से पूर्व RTI के माध्यम से उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग रखी। युवा साथियों के साथ हम सब खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed