October 9, 2026

बांदा हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को रौंदा, इलाज के दौरान कानपूर में मौत,

0

बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सड़क हादसे में घायल मासूम धर्मेंद्र (8) उर्फ अंशु की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पैदल ननिहाल जा रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी।

Banda.jpg
बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर दलजीत पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल आठ वर्षीय मासूम धर्मेंद्र उर्फ अंशु की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई शशिकांत ने बताया कि उसका छोटा भाई अंशु गुरुवार सुबह तिंदवारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुंगुस गांव स्थित अपने ननिहाल पैदल जा रहा था। जब वह दलजीत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी एक बेहद तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद बदहवास परिजन उसे इलाज के लिए बांदा अस्पताल ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए आखिरकार उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed