BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश थमी तो गर्मी जैसे बने हालात, जानें आज का मौसम अपडेट

CG Weather : रायपुर. मानसून की विदाई के दौर में दिन में तेज धूप ने गर्मी का अहसास दिलाया. रायपुर से विदा होने के बाद मानसून के अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ छोड़ देगा. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. किसी भी स्थान पर उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई. राजधानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है. अधिकतर जिलों में तापमान 33 डिग्री से अधिक ही रहा.

 

अभी छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके प्रभाव से कुछ एक क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. दो दिन के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

प्रदेश में तापमान पेंड्रारोड में 33.8 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 33.6 डिग्री, दुर्ग में 33.5 डिग्री, जगदलपुर में 33.3 डिग्री और अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

रायपुर में लोग गर्मी से परेशान 

राजधानी रायपुर में बारिश थमने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है. इससे लोगों को गर्मी जैसे हालात ने बेहाल कर रखा है. दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है. मंगलवार को मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है. पश्चिम बंगाल से मध्य महाराष्ट्र तक – झारखंड, ओडिशा के अंदरूनी इलाकों, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है. इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button