CG Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश थमी, चढ़ने लगा तापमान, जानें लेटेस्ट वेदर अपडेट
CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम में बारिश कराने वाला सिस्टम कमजोर पड़ने का असर दिख रहा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम शुष्क रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. रामचंद्रपुर में 2 सेमी बारिश दर्ज कई गई. आने वाले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.
राजधानी में आज बारिश के आसार नहीं,
बारिश थमने से पारा चढ़ने लगा है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है. मंगलवार को राजधानी का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने बुधवार को दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय होने की संभावना जताई है. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्यियस के करीब रह सकता है.
मंगलवार को कैसा रहा प्रदेश का हाल
प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा. सरगुजा और बस्तर जिलों के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.
सिस्टम में बदलाव की वजह
प्रदेश में बदलते सिस्टम को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्क्युलेशन बना हुआ है.
बारिश की चेतावनी नहीं
मौसम विभाग ने आज किसी भी इलाके में लिए बारिश की गतिविधि से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं दी है. मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. अगले दो दिनों के बाद बारिश होने की संभावना नहीं है.
