BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG News: मेले में युवाओं से होंगे रूबरू…सीएम साय का अंबिकापुर दौरा आज…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे 4th Annual BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 12:20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:25 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे.सीएम साय दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे. यहां से 1:40 बजे एक निजी होटल में आयोजित अग्र महाकुंभ 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 3:55 बजे सूरजपुर के बिश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4:10 बजे बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री साय शाम 5:55 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button