BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

Raipur Bulldozer Action : रावतपुरा फेस-2 में बुलडोजर लेकर पहुंची निगम टीम, बिना नक्शा पास कराए बनाए गए 40 मकान

Raipur Bulldozer Action : रायपुर. राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची है. नक्शा पास कराए बिना निर्माण किए गए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. निगम अधिकारियों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है.

40 मकानों को थमाया गया नोटिस

जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा फेस-2 में करीब 40 मकानों को नोटिस जारी किया था. इन मकानों के मालिकों ने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराया है. नोटिस के बाद अब निगम की टीम आज कार्रवाई करने पहुंची है.

पुलिस की मौजूदगी में निगम की कार्रवाई

निगम अमला करीब एक दर्जन बुलडोजर के साथ पहुंचा हुआ है. अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद हैं. निगम की कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button