BreakingChhattisgarhGovernmentHEALTH DEPARTMENT

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू : प्रदेश में आज मिले स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा, जानिए अपने जिले का हाल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Influenza H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 407 हो गई है।

रायपुर में सबसे अधिक केस

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में आज सबसे ज्यादा 13 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में 1 जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 176 मामले सामने आ चुके हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं।

इन जिलों में मिले नए मरीज

आज बेमेतरा में 6, दुर्ग में 6, कोरबा में 2, बलौदाबाजार में 1, गरियाबंद में 1 और राजनांदगांव में 1 नया मरीज मिला है। वहीं रायपुर में 13 नए मरीज मिले हैं। इस तरह प्रदेश में आज कुल 30 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।

138 मरीज एक्टिव

प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 138 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 47 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि 91 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

अब तक 407 मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 407 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 138 मरीज एक्टिव हैं।

जिलेवार स्थिति

सबसे ज्यादा कुल मामले रायपुर में 176 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दुर्ग में 48, बिलासपुर में 42, कोरबा में 23, महासमुंद में 17 और रायगढ़ में 15 मामले सामने आए हैं। वहीं अन्य राज्यों से अब तक 12 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

देखिये लिस्ट में जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button