BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : प्रदेश के 27 जिलों में येलो अलर्ट, कई इलाकों में बारिश के आसार, जानें कहां बरसेंगे बादल

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।

आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।

रायपुर में 34.2 डिग्री तापमान दर्ज

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

इन इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पाली, जिला कोरबा में 4 सेमी, बेलगहना, जिला बिलासपुर में 3 सेमी, हरदीबाजार, जिला कोरबा और नेरहरपुर, जिला कांकेर में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सकरी और कोटा, जिला बिलासपुर, घुमका, जिला राजनांदगांव, जशपुरनगर, जिला जशपुर तथा छिंदगढ़, जिला सुकमा में 1-1 सेमी वर्षा हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश तट के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 सितंबर 2026 को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इसके अलावा समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका जम्मू, देहरादून, पंतनगर, बस्ती, छपरा, पुरुलिया, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर शहर में 10 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने के आसार हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

दो दिन बाद भी बारिश के आसार

दो दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

 

27 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 10 सितंबर 2026 को सुबह 7:15 बजे जिला स्तरीय नाउकास्ट जारी किया है। यह चेतावनी सुबह 10:15 बजे तक प्रभावी रहेगी। नाउकास्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हल्की आंधी के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

 

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

नाउकास्ट के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button