CG News : सीएम साय आज दही हांडी कार्यक्रम में होंगे शामिल… लोकभवन में शिक्षकों का होगा सम्मान… झीरम हत्याकांड मामले में आ सकता है फैसला…
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे निजी होटल में आयोजित निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाम 7:45 बजे गुड़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री रात 8:55 बजे अपने निवास पहुंचेंगे.
शिक्षक दिवस पर 64 शिक्षकों का होगा सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर आज सुबह 11 बजे लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदेश के 64 शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा. राज्यपाल रमेन डेका के हाथों शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया जाएगा. वर्ष 2024-25 के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 64 शिक्षकों का चयन किया गया है. वहीं, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए 4 शिक्षकों को विशेष नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
झीरम हत्याकांड मामले में आ सकता है फैसला
25 मई 2013 को हुए झीरम घाटी नक्सली हमले में 29 लोगों की जान गई थी. इस मामले में आज एनआईए कोर्ट के फैसले पर सबकी नजर रहेगी. करीब 13 साल से चली आ रही जांच और लंबे समय से जारी सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच कोर्ट का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है.