BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : जन्माष्टमी पर रायपुर में बारिश की संभावना, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है. बढ़ी बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है. नदी-नालों में भी जलस्तर बढ़ गया है. मौसमी सब-डिविजनल बारिश सामान्य से 2 प्रतिशत कम रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 सितंबर  से बारिश की रफ्तार धीमी हो सकती है. कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. अगले दो दिन कुछ ऐसा ही मौसम का मिजाज रहने की संभावना जताई गई.

CG Weather : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर में बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में 4 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा.रायपुर में आज  एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है. अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

 

CG Weather : प्रदेश में बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सरगुजा और रायपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान जगदलपुर में सबसे ज्यादा तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

सिनोप्टिक सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि 3 सितंबर तक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी जगह पर बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है.  इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. वहीं श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों में बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, डाल्टनगंज, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है.

गुरुवार को किन इलाकों में हुई बारिश

बीते 24 घंटे में पोंडी बचरा में सर्वाधिक 14 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा कुसमी में 8, दावरा कोचली में 6, राजपुर, बिलासपुर, सूरजपुर और रामचंद्रपुर में 5-5 सेमी बारिश हुई. जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बिहारपुर और प्रेमनगर में 4-4 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. अंबिकापुर, कोटाडोल, प्रतापपुर, गिधौरी तुंदरा, दरिमा, बेलगहना, सोनहत, बिल्हा, पामगढ़, खड़गवां, मस्तूरी, लटोरी, उदयपुर और रघुनाथ नगर में 3-3 सेमी, जबकि बोदरी, बसना, लवन, शंकरगढ़, पटना, सकरी, चलगली, कुकदुर, कसडोल, पिथौरा, पचपेड़ी, बोदला और लखनपुर में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button