BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, GDP ग्रोथ पर बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आर्थिक विकास कर रहा भारत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए अपने दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विभागीय समिट का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समिट में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में भी जल संरक्षण को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी समिट में साझा की जाएगी।

GDP ग्रोथ पर मुख्यमंत्री ने कही यह बात

देश की GDP ग्रोथ को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार अशांति का वातावरण बना हुआ है। इसके बावजूद भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आर्थिक विकास कर रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और अथक परिश्रम का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button