CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है और अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं जताई है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।

 

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

29 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है।

30 अगस्त: प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

31 अगस्त: अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

1 सितंबर: अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

2 सितंबर: प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कई संभागों में बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जगदलपुर में 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

27 अगस्त को लालपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि माना एयरपोर्ट पर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के तापमान में भी विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *