रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे ग्राम बगिया से ग्राम केरसई के लिए रवाना होंगे। केरसई में वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:05 बजे ग्राम गारीघाट के लिए रवाना होंगे। यहां वे महतारी सदन पहुंचेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 2:25 बजे पंडरीपानी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
Posted inBreaking Chhattisgarh Government Politics