BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG News: लोकभवन में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान होगा का मुख्य कार्यक्रम… CM साय डिजिटल न्याय व्यवस्था की कार्यशाला में होंगे शामिल

CG News : रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे. रायपुर में मुख्य कार्यक्रम लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे. अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों से युवा इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे.

 

सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 9:30 बजे से 10:15 बजे तक होटल बेबीलॉन में आयोजित डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे. इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक लोक भवन में आयोजित ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे.

डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज

राजधानी रायपुर में आज डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा इसकी अध्यक्षता करेंगे. कार्यशाला में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल तकनीकों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने, ICJS और CCTNS के बेहतर उपयोग तथा न्यायपालिका, पुलिस और अभियोजन तंत्र के समन्वय पर मंथन होगा. NIC और NCRB के विशेषज्ञ तकनीकी प्रशिक्षण देंगे. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के एसपी, आईजी, डीजीपी और न्यायिक अधिकारी शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button