CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन मेहरबान रहेगा मानसून… भारी बारिश की संभावना, कई इलाकों में हुआ अलर्ट जारी

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां तेज रहने वाली है. रविवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, तो एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई. अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कम पानी गिरा है. मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है.

 

फिर गिरा राजधानी समेत कई इलाकों का तापमान

राजधानी का तापमान शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन रविवार को हल्की बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया. बारिश के बाद तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. रायपुर के अलावा बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई. प्रदेश में रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया.

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर और आसपास के इलाकों में आज मौसम विभाग ने बादल गरने चमकने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है. अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

तेज हवाओं के साथ होगी बारिश!

प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में तेज हवाएं, मध्यम बारिश और आकाशिय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भी बादल गरजने-चमकने, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी रफ्तार से हवा चलने और बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *