October 10, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा – भाजपा में बृजमोहन अग्रवाल की राजनीति खत्म करने का चल रहा षड्यंत्र

0
image-6-1

रायपुर। नकटी में बेदखली की कार्रवाई को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बृजमोहन अग्रवाल वर्सेज भाजपा की स्थिति हो गई है। किस तरह से बृजमोहन की राजनीति को खत्म किया जाए, इस तरीके का षड्यंत्र भाजपा में चल रहा है। जितने सीनियर नेता हैं, भाजपा सभी की राजनीति समाप्त करने में लगी हुई है।

 

2028 चुनाव को लेकर कांग्रेस का क्या बस्तर पर फोकस है। इस सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रदेश में मुद्दों की कमी नहीं है, बहुत से मुद्दे हैं। बीजेपी बस्तर को लूटना चाहती है, लोग जान चुके हैं। बस्तर में आज कम मुद्दे हैं क्या? किसानों, छात्रों, शासकीय कर्मचारी, महिलाओं, आदिवासियों समेत अनेकों के मुद्दे हैं।

पीए बनने के ही लायक हैं ओपी चौधरी : बघेल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कथित वायरल ऑडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ओपी चौधरी पीए बनने के ही लायक हैं, उसको वही बनना चाहिए। ओपी जाएं किसी मंत्री के पीए बन जाएं, क्योंकि वो आदत तो गई नहीं है। ओपी चौधरी को मंत्री बने सिर्फ ढाई साल हुए, उसके पहले तो नौकरशाही में जी सर और यस सर ही किए हैं। ओपी की वही झूठ बोलने की आदत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed