November 23, 2026

CG News : PWD का बड़ा फैसला , एसडीओ से लेकर ईएनसी तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश, ठेकेदारों को हर महीने भुगतान के आदेश

0
PWD का बड़ा फैसला : एसडीओ से लेकर ईएनसी तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश, ठेकेदारों को हर महीने भुगतान के आदेश

रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने अपने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) से लेकर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने, कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं।

एजेंसियों और ठेकेदारों को हर महीने भुगतान के आदेश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें हर महीने भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने ठेकेदारों को समय पर भुगतान के लिए प्रमुख अभियंता को एक-एक देयक (बिल) के स्थान पर संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को हर तीन महीने के भुगतान के लिए जरूरी राशि आबंटित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed