CG News : अमित शाह के बस्तर दौरे का दूसरा दिन…

CG News : रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का दूसरा दिन है. मंगलवार को गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में मध्यक्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होने वाली है, जिसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बैठक के बाद शाह दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसमें बस्तर के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की उम्मीद है. वहीं दोपहर 3:45 बजे वह अमित शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

 मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक आज

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज मध्यक्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होगी. सुबह 11 बजे  बैठक की शुरुआत होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यूपी, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  शामिल होंगे.
राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसमें राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत मामलों पर चर्चा होगी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *