BCCIBreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

RCB vs KKR मुकाबले के लिए रायपुर पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, BJP के बयान पर किया पलटवार, कहा- खेल में नहीं होनी चाहिए राजनीति

RCB vs KKR मुकाबले के लिए रायपुर पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, BJP के बयान पर किया पलटवार, कहा- खेल में नहीं होनी चाहिए राजनीति

 रायपुर। आईपीएल 2026 के तहत रायपुर में आयोजित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुकाबले के लिए राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राजीव शुक्ला ने कहा कि जब वह आईपीएल के चेयरमैन थे, तब भी रायपुर में दो मुकाबलों का आयोजन कराया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार RCB प्रबंधन ने दो मैचों के लिए रायपुर को चुना है, जिसके लिए वह टीम प्रबंधन के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले और बड़े क्रिकेट आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं, जिसका फायदा यहां के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को क्रिकेट और खेल के क्षेत्र में अधिक अवसर मिलें। रायपुर जैसे शहर में आईपीएल मैच होना प्रदेश के लिए बड़ी बात है।”

खेल में नहीं होनी चाहिए राजनीति

इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए उस बयान पर भी राजीव शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि उनका छत्तीसगढ़ दौरा केवल क्रिकेट मैचों तक सीमित रहता है। इस पर उन्होंने कहा, “मैं हमेशा छत्तीसगढ़ आता रहता हूं। यहां क्रिकेट को लाना जरूरी था। क्रिकेट और खेल में कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं को सोच-समझकर बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “भाजपा हर समय राजनीति और आलोचना करती है। जनता एक दिन उन्हें सबक सिखाएगी और पता भी नहीं चलेगा।”

PM मोदी की अपील पर भी दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से जुड़े सवाल पर भी राजीव शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि जो बात कही जाए, उसे पहले खुद अपनाकर दिखाना चाहिए। भाजपा नेता खुद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ चलते हैं। बिना सोने के क्या शादी-विवाह होते हैं? कितनी गाड़ियां कम होंगी, इसका क्या पैरामीटर है? कुछ गाड़ियां नहीं चलेंगी तो उससे क्या फर्क पड़ेगा?”

गौरतलब है कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज RCB और KKR के बीच अहम मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की दौड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button