अरमानों पर फिरा पानी, शादी का कार्ड बांटते समय धरे गए ‘नेताजी’, भूपेश बघेल के करीबी पर लगा यौन शोषण का आरोप…

अरमानों पर फिरा पानी, शादी का कार्ड बांटते समय धरे गए ‘नेताजी’, भूपेश बघेल के करीबी पर लगा यौन शोषण का आरोप…

कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की तैयारियों में जुटा किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष अचानक सलाखों के पीछे पहुंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह अपनी शादी के लिए कार्ड बांट रहा था।

 

जानकारी के मुताबिक, रवि चंद्रवंशी की पाटन में 7 मई को शादी होने वाली है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारी भी चल रही है। लेकिन शुभ घड़ी के आने से पहले ही मामला बिगड़ गया, जब पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 साल तक उसका यौन शोषण किया।

महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस नेता के घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *