CG News : बुलडोजर एक्शन से नाराजगी, विरोध में आज बंद का आव्हान, SDM कार्यालय घेरने की तैयारी

CG News : पखांजूर. कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है.

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नया पारा में प्रशासन ने 6 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और भी मजबूत होता दिख रहा है.

सुबह से नहीं खुली हैं दुकानें

कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें सुबह से नहीं खुली हैं. पखांजूर में आज बंग समाज का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर परलकोट इलाके में माहौल गरमाया हुआ है.

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *