CG News: रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 10:40 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे जशपुर के रणजीता स्टेडियम जाएंगे. यहां PM ग्राम सड़क योजना फेस 4 के कार्यों का शिलान्यास कर शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 1:30 बजे पटेल कल्याण संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम साय छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. वहीं लगभग 2:30 बजे सियान गुड़ी कार्यक्रम में शिकरत करेंगे. कार्यक्रम के बाद वह स्व.जगेश्वर राम भगत के घर काेमड़ाें जाएंगे, परिवार से मुलाकात कर ढांढस बाधेंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर वापस लौटेंगे. वहीं मुख्यमंत्री निवास में आयोजित फर्स्ट छत्तीसगढ़ डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 2026 कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे शामिल होंगे.
Posted inBreaking Chhattisgarh Government Politics