अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री साय करेंगे बाबा साहेब की 21 फीट कांस्य प्रतिमा का अनावरण, जानिए प्रतिमा की और खासियत…

अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री साय करेंगे बाबा साहेब की 21 फीट कांस्य प्रतिमा का अनावरण, जानिए प्रतिमा की और खासियत…

 रायपुर। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर सीएम विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के आगे अंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए स्थापित की गई 21 फीट की इस प्रतिमा का वजन 4300 किलोग्राम है. इसको करीबन 35 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है. यह प्रतिमा बाबा साहेब के प्रति सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक है.

बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के अलावा नवा रायपुर के विधानसभा परिसर में बाबा साहेब अंबेडकर की 25 फीट से अधिक ऊंची एक अन्य भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *