BreakingChhattisgarhGovernmentHEALTH DEPARTMENT
NHM संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज,
एनएचएम संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज
Raipur.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को आमापारा स्थित घासीदास प्लाजा में आयोजित की गई है. इसमें प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होंगे. बैठक में संघ को मजबूत बनाने, ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति, वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य लंबित मांगों पर चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी. इसके अलावा अन्य राज्यों में एनएचएम कर्मचारियों को मिल रही सुविधाओं के आधार पर मांग को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

