November 3, 2026

CG : रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोले- 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद पूरी तरह हो र समाप्त, CM साय ने कहा- हम अपने संकल्प के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं

0
रायपुर में सुरक्षा समीक्षा बैठक : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोले- 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद पूरी तरह हो रहा समाप्त, CM साय ने कहा- हम अपने संकल्प के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नवा रायपुर में आज छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वामपंथी उग्रवाद (LWE), राज्य में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति और बस्तर के विकास पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य और नक्सल प्रभावित अन्य प्रदेशों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा समीक्षा बैठक में कहा कि सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार व अधिकारियों के साथ नक्सलविरोधी अभियानों पर समीक्षा बैठक की। सिक्योरिटी सेंट्रिक स्ट्रेटजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार व आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आए हैं और इस 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है।

सीएम साय ने भी नक्सलमुक्त के संकल्प को दोहराया

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर में आयोजित LWE सुरक्षा समीक्षा बैठक नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक प्रगति का सशक्त संकेत है। डबल इंजन सरकार की सटीक सुरक्षा-केंद्रित रणनीति, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर कड़ा प्रहार तथा प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम आज छत्तीसगढ़ सहित नक्सल दंश से पीड़ित सभी प्रदेशों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और आपके सशक्त मार्गदर्शन में हम 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के अपने संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ तीव्र गति से अग्रसर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed