IND vs AFG U19 World Cup SemiFinal: खराब फील्डिंग, लचीली बॉलिंग… टीम इंडिया को मिला 311 रनों का बड़ा टारगेट, 2 अफगानी प्लेयर्स ने ठोके शतक

IND vs AFG U19 World Cup SemiFinal: खराब फील्डिंग, लचीली बॉलिंग… टीम इंडिया को मिला पहाड़ जैसा टारगेट, 2 अफगानी प्लेयर्स ने ठोके शतक

India vs Afghanistan U19 World Cup SemiFinal: अंडर-19 वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया है। जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके बल्लेबाजों ने पूरी तरह सही साबित किया।

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की फील्डिंग और गेंदबाजी दोनों ही अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहीं। अहम मौकों पर खरब फील्डिंग की वजह से अफगान बल्लेबाजों को जीवनदान मिला। वहीं गेंदबाज भी लगातार लाइन-लेंथ में चूक करते नजर आए और रन गति पर लगाम नहीं लगा सके। लचीली गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए अफगान बल्लेबाजों ने खुले हाथों से रन बटोरे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में यह स्कोर किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। अफगानिस्तान की इस शानदार पारी की नींव उजैरुल्लाह नियाजाई और फैसल शिनोजादा ने अपने बेहतरीन शतकीय प्रदर्शनों से रखी।

2 अफगानी प्लेयर्स ने ठोके शतक

उजैरुल्लाह नियाजाई ने 86 गेंदों में 12 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की जिम्मेदार पारी खेली। वहीं फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई साझेदारी ने अफगान पारी को मजबूती दी और स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

इसके अलावा उस्मान सदत ने 39 रन और खालिद अहमदजई ने 31 रन का उपयोगी योगदान दिया। अजिजुल्लाह मियाखिल 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अब्दुल अजीज सात रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

अब भारतीय अंडर-19 टीम के सामने लगातार छठी बार और कुल मिलाकर 10वीं बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रन का लक्ष्य है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और एक भी मैच हारे बिना सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

गौरतलब है कि पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले की विजेता टीम 6 फरवरी को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

अफगानिस्तान

उस्मान सदत, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजाई, महबूब खान (कप्तान/विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टैनिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी ओमरजई, वहीदुल्लाह जादरान।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *