October 19, 2026

ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन

0
ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हाल ही में ISPL सीजन 3 (Indian Street Premier League Season 3) में शामिल होने के लिए सूरत पहुंचे थे. उन्होंने अपनी मौजुदगी से इस इवेंट को सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट को फैंस के लिए यादगार बना दिया था. स्टेडियम में एक्टर ने मैदान का राउंड लगाकर फैंस का शानदार अभिवादन किया है.

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) अपने अंदार में शांत और कॉन्फिडेंट नजर आ रहे थे. इवेंट में उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाया, पास जाकर बातचीत की और क्रिकेट प्रेमियों के लिए टेनिस बॉल्स पर साइन भी किया है. इस पल ने स्टेडियम में मौजूद फैंस को काफी इमोशनल कर दिया था.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle Of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का लेटेस्ट गाना मातृभूमि रिलीज हुआ है, जिसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर ये तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस फिल्म को सलमान खान ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं. इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed