BreakingChhattisgarhGovernmentNationalPolitics

77वां गणतंत्र दिवस : राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया झंडा, परेड की ली सलामी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा फहराया और परेड की सलाम ली. उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस परेड ग्राउंड में देश की सुरक्षा, अनुशासन और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा. परेड में कुल 17 टुकड़ियां होंगी शामिल. इनमें सीमा सुरक्षा बल (BSF),केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा बल (ITBP), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), उत्तरप्रदेश पुलिस की टीम विशेष आमंत्रित है.

परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष एवं महिला) , छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), जेल पुलिस (पुरुष), नगर सेना (पुरुष एवं महिला), एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स शामिल रहेंगी. पुलिस डॉग स्क्वायड विशेष आकर्षण होगा. इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न थीम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा. इस मौके पर राज्यपाल विशेष और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस के अफसरों और जवानों को पुरस्कृत भी करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button