CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को संस्कारधानी यानी राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे. वे दोपहर 12 बजे रवाना होंगे. जहां गोड़लवाही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. क्षेत्रवासियों को विकासकार्यों की सौगात देंगे. इस दौरान वे शहीद गैंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. शाम 4 बजे तक रायपुर लौटेंगे. इसके बाद राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सीएम हाउस में वीर बाल दिवस कार्यक्रम
मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को बीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 7.30 बजे निर्धारित है. इसके अलावा करीब 8.30 बजे मुख्यमंत्री गुरुद्वारा जाएंगे. स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.