CG News: विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन… CM साय होंगे विधानसभा सत्र में शामिल…

CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को तीसरा दिन है. कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं आज सदन में पेश की जाएंगी. सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज और स्कूल भवनों का मुद्दा उठ सकता है. विधायक अजय चंद्राकर, चरणदास महंत, धरमजीत सिंह और अंबिका  मरकाम के ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सदन में चर्चा संभव है. वहीं तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश होने के आसार हैं. इनमें दुकान एवं स्थापना कानून संशोधन विधेयक, निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और जन विश्वास संशोधन विधेयक शामिल हैं. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.

CG VIDHANSABHA UPDATE | छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से,  सरकार को घेरने विपक्ष ने तैयार किए तीखे सवाल – Chhattisgarh Times

CM साय होंगे विधानसभा सत्र में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे. वे सुबह लगभग 10:15 बजे अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे. जहां मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे. वहीं शाम 6 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में लौटेंगे.

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *