BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG News : साय कैबिनेट की बैठक आज… बलौदाबाजार और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय…

CG Newsरायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल (Sai Cabinet Meeting) की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

दो जिलों के प्रवास पर रहेंगे सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और बालोद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वह सुबह लगभग 10.15 बजे पर रायपुर के जयस्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद लगभग 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. दोपहर लगभग 12 बजे तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद सीएम दोपहर लगभग 12.30 बजे बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे. दोपहर लगभग एक बजे शहादत दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे. कार्यक्रम के बाद दोपहर लगभग 2.30 बजे बालोद जाएंगे. इसके बाद लगभग 3.30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button