IND vs SA 1st T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 176 रन का लक्ष्य, हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक, एनगिडी ने झटके 3 विकेट

IND vs SA 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले में आमने-सामने है। सीरीज़ का पहला मुकाबला ओडिशा के कटक शहर में बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका टीम के एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। अब मेहमान टीम को मैच जीतने के लिए 176 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

IND vs SA: Cricket Rivals Clash in 2025 World Cup Series Match

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा लुथो सिपाम्ला को 2 और डोनोवन फरेरा को 1 सफलता मिली।

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

साउथ अफ्रीका

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *