November 22, 2026

भूपेश बघेल ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा – दिवाली पर बेटे से मिलने की नहीं मिली अनुमति… अजीत जोगी को किया याद

0
भूपेश बघेल ने एक्स पर किया पोस्ट, लिखा – दिवाली पर बेटे से मिलने की नहीं मिली अनुमति… अजीत जोगी को किया याद

रायपुर। आज पूरा देश दीपावली मना रहा। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक भावनात्मक ट्वीट किया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- दिवाली पर मुझे जेल में बंद अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने की अनुमति नहीं मिली. दो दशक पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बाबूजी को जेल भेजा था, पर दीवाली के दिन उनसे मिलने की छूट मिल गई थी.

बघेल ने कहा है, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है. आज दीवाली है, पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं है. बहरहाल, सबको दीवाली की शुभकामनाएं. भूपेश बघेल के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है.

चैतन्य बघेल पर क्या हैं आरोप?

ईडी ने चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था. ED का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में करीब 2,500 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ, जिसमें चैतन्य बघेल 1,000 करोड़ के अवैध प्रबंधन का मुख्य आरोपी है. चैतन्य बघेल की जमानत याचिका हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed