


इस समीक्षा बैठक में महापौर ने दस दिनों के अंदर प्रत्येक जोन में वेडिंग जोन चिन्हित कर उसमें ठेला एवं पसरा कारोबारियों को जगह देने कहा. इसी के साथ आवासीय नक्शे पास करने में लगातार आ रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने सभी रिहायशी आवेदनों में एक महीने के भीतर नक्शे पास करके आवेदक नागरिकों को देने कहा. इस कार्य में देरी होने पर जिम्मेदार नगर निवेश अभियंताओं पर कार्रवाई की चेतावनी दी. घरों के नक्शे के कार्य के लिए उन्होंने पंजीकृत आर्किटेक्ट की जानकारी भी नागरिकों को देने कहा, जिससे मकान बनाने की दस्तावेजी प्रक्रिया में परेशानी न हों. इसके अलावा सभी जोनों में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए.

इस बैठक में अपर आयुक्त पंकज शर्मा, विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश पी नायडू, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, एनयूएलएम मिशन मैनेजर सुषमा मिश्रा, कोमल भटनागर आदि उपस्थित थे.