
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया था निर्णय
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त फैसला लिया गया था. निर्णय के उपरांत नगर निगम, परिवहन एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने रोड का निरीक्षण किया. विमानतल प्रवेश मार्ग, माना पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक एवं मौलश्री विहार से मध्य मार्ग में प्रवेश को रोकने हेतु इन स्थानों पर रांग वे डिटेक्शन कैमरा के माध्यम से ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी.
आने वाले दोनों ओर की सर्विस रोड का कर पाएंगे उपयोग
एयरपोर्ट की ओर से आने वाले दोनों ओर की सर्विस रोड का इस्तेमाल कर पाएंगे. मार्ग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और नियम तोड़ने पर ई चालान भेजकर कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि माना विमानतल जाने वाले वीआईपी मार्ग में श्रीराम मंदिर के सामने से नवा रायपुर विमानतल प्रवेश तक 03 मार्ग हैं. जिसमें एक मध्य मार्ग एवं दोनों ओर एक-एक सर्विस रोड बनाया गया है. एयरपोर्ट की ओर से आने वाले दोनों सर्विस रोड का इस्तेमाल कर पाएंगे.