October 23, 2026

बस्तर दशहरा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय, दशहरा समिति के साथ बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिया न्योता…

0
bastar-dashara

रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ बस्तर दशहरा समिति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को न्योता दिया. सीएम साय ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने की बात कही.

हरेली अमावस्या के साथ शुरू होने वाले बस्तर दशहरा का निमंत्रण देने बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दंतेश्वरी और मौली माता के आशीर्वाद से बस्तर दशहरा का आयोजन होगा. बस्तर दशहरा हमारी 75 साल पुरानी परंपरा है, जिसमें शामिल होने के लिए हमने मुख्यमंत्री साय को आमंत्रण दिया है, और उन्होंने इसे स्वीकार किया है.

बता दें कि बस्तर में 75 दिनों तक दशहरा मनाया जाता है. हरेली अमावस्या से शुरू होकर अश्विनी शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक आयोजन होता है. देश-विदेश से लोग बस्तर दशहरा का आनंद लेने आते हैं.

वहीं नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को लेकर सांसद कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर संज्ञान लिया है. केंद्रीय गृहमंत्री लगातार इसे लेकर गंभीर चर्चा कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के जो तमाम लोग नेपाल में फंसे हैं, उनको वापस लाने कार्य कर रहे हैं.

 

वहीं रामगढ़ पहाड़ी से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस की जांच की मांग पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रोपेगेंडा कर लोगों को भ्रमित कर रही है. कांग्रेस के लोग 60 साल झोली भरने का काम किए है. उनकी सरकार ने प्रदेश के लिए कोई काम नहीं किया. भाजपा को छत्तीसगढ़ की चिंता है.

 

वहीं बस्तर इन्वेस्टर मीट को लेकर बस्तर सांसद ने कहा कि बस्तर जल, जंगल, जमीन से लैस है. देश में आजादी के बाद भी लोगों को इसका फायदा नहीं मिला. तमाम संभावनाओं को लेकर आज इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया है. बस्तर में पर्यटन को भी उद्योग का दर्जा दिया गया है. उद्योग और पर्यटन के बढ़ने से बस्तर का विकास भी होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed