October 23, 2026

बड़ी खबर : रायपुर एयरपोर्ट के ATC पर बिजली गिरने से तकनीकी उपकरण खराब, 5 फ्लाइट किए गए डायवर्ट

0
image-30-2

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में सिग्नल देने वाले तकनीकी उपकरणों पर अचानक बिजली गिरने से सिस्टम खराब हो गया। तकनीकी खराबी के चलते रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाली 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया। वहीं दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया। मुंबई से रायपुर की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया। इसके अलावा पुणे से रायपुर आ रही फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कुछ देर तक हवा में ही होल्ड कराया।

सभी यात्री सुरक्षित, मरम्मत का काम जारी

एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी टीम ने तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। उपकरणों को जल्द दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौसम के साफ होने और तकनीकी सुधार के बाद ही सामान्य उड़ान सेवाएं फिर से शुरू की जा सकेंगी। अभी यह समस्या कल तक बनी रह सकती है। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed