CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे में होगी तेज़ बारिश, रायपुर समेत 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 घंटों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बेमेतरा, बलौदाबाजार, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बालोद, धमतरी, गरियाबंद जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है.

वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, में हल्की वर्षा की संभावना है. इसके अलावा अन्य जिलों के कुछ स्थानों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *