
चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई है. वकील ने बताया कि आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया गया है. लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान को आधार मानते हुए आज चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि आज चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन था और सुबह जब वह पूजा कर रहे थे इस दौरान पूजा स्थल में जूते पहने हुए जाकर ED की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. न्यायालय के सामने हमने यह बात रखी है कि इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है. वकील ने बताया कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित ये गिरफ़्तारी है. ये हमने न्यायालय को बताया है.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास में छापा मारा. 8 अधिकारियों की टीम 2 गाड़ियों में पहुंची थी. यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले से जुड़ा है. ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया. वहीं कांग्रेसी ईडी दफ्तर के बाहर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.