CG News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, 8 अधिकारियों की पहुंची टीम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है. 8 अधिकारियों की टीम ने शराब घोटाला मामले में छापा मारा है. कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उनके निवास पर पहुंचने लगी है. मौके पर जिला पुलिस ने निवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट भी किया है.

जानकारी के मुताबिक, बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर में रेड मारी है. सुबह 6 बजे दो गाड़ियों में ईडी के 8 अधिकारी पहुंचे. मामले में जांच जारी है.

जुटने लगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़

ईडी की दबिश के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पदुम नगर स्थित निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है. चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा के साथ समर्थक उनके निवास के पहुंचे हैं.

 

बताया जा रहा है कि आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है. ऐसे में पूर्व सीएम कें निवास में सुबह से तैयारिया की जा रही थी. इस बीच ईडी ने दबिश दे दी है.

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की दबिश को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर किया और सरकार को जमकर घेरा है.

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बजट सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी ने छापा मारा था. यह जांच करीब 11 घंटे तक चली थी. उन्होंने खुद बताया था कि टीम उनके निवास से 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई. लगभग भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर दबिश दी थी. ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की थी.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *