3500 करोड़पति इस साल छोड़ेंगे भारत, जानें देश छोड़कर कहां हर साल जा रहे इतने अमीर लोग

3500 करोड़पति इस साल छोड़ेंगे भारत, जानें देश छोड़कर कहां हर साल जा रहे इतने अमीर लोग
Migration of Indian Millionaires: देश में लगातार करोड़पति लोगों का बाहर जाकर बसना जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में करोड़पति लोगों के देश छोड़ने की रफ्तार में कमी आएगी। हेनले प्राइवेट वेल्थ माइग्रेशन रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, इस साल करीब 3500 करोड़पति देश छोड़कर बाहर बस जाएंगे। जबकि दो साल पहले यानी साल 2023 में देश छोड़कर बाहर बसने वालों की ये संख्या 4300 थी।
हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि जो अमीर छोड़कर जाएंगे उनकी संपत्ति करीब 26.2 बिलियन डॉलर के करीब होगी। यहां पर ये गौर करने वाली बात है कि साल 2014 से लेकर 2024 तक करोड़पतियों की संख्या में भारत में करीब 72 प्रतिशत का भारी भरकम इजाफा हुआ है।

हर साल हजारों अमीर छोड़ रहे देश

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन कंसल्टेंसी हेनली एंड पार्टनर्स की ओर से प्रकाशित इस रिपोर्ट में उन व्यक्तियों की हालिया साल दर साल आवाजाही पर नज़र रखी गई है, जिनके पास 10 लाख अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक की तरल निवेश योग्य संपत्ति है।

सबसे ज्यादा अमीर करीब 16500 यूनाइटेड किंगडम से छोड़कर जाने वाले हैं। ये चीन से 7800 अमीरों को छोड़कर जाने की संख्या के करीब दोगुना आंकड़ा है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्रिटेन से ही अमीरों की इतनी बड़ी संख्या जा रही है। फ्रांस से 800, स्पेन से 500 और जर्मनी से करीब 400 करोड़पति लोग छोड़कर जा सकते हैं। इनमें से कई करोड़पति टैक्स फ्राइंडली जैसे मोनाको, माल्टा या फिर दुबई का रुख कर रहे हैं।

इस देश में आएंगे सबसे ज्यादा करोड़पति

UAE ने दुनिया में पैसे के मामले में अग्रणी स्थान पर अपना ताज बरकरार रखा है, जहां इस वर्ष 9,800 से अधिक करोड़पतियों के आने की उम्मीद है, जो दूसरे स्थान पर रहने वाले अमेरिका से 2,000 अधिक है। वर्ष के अंत तक 7,500 से अधिक करोड़पति के अमेरिका में आने की उम्मीद है। 2025 तक ब्रिटेन से 16,500 HNWI के देश छोड़ने की उम्मीद है।

अमीर लोग टैक्स-फ्रेंडली क्षेत्रों जैसे कि यूएई, मोनाको और माल्टा, साथ ही इटली, ग्रीस, पुर्तगाल और स्विटजरलैंड जैसे देशों में जा रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *