CG News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छग दौरा….

CG News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छग दौरा….

CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे. माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 जाएंगे, जहां नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अमित शाह यहां से दोपहर 2.50 बजे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे. यहां लंच कर दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू के परिसरों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद होटल मेफेयर रिसॉर्ट में शाम 4.20 से शाम 6.20 बजे बीच छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक करेंगे. देर शाम 6.30 से 8 बजे के बीच वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक करेंगे. 22 जून को रात्रि विश्राम होटल मेफेयर में करेंगे.

 

छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन 23 जून को केंद्रीय मंत्री शाह नारायणपुर में जवानों के बीच पहुचेंगे और चर्चा करेंगे. इसके बाद वे शाम 4:30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

AMIT SHAH

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *