भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

रायपुर/दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर न बिंदुवार चर्चा की तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *