October 25, 2026

Cg Breaking | प्रधानमंत्री मोदी की सौगात, छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति, सीएम ने जताया आभार

0
WhatsApp Image 2024-09-04 at 1.49.14 PM

CG Breaking | Prime Minister Modi’s gift, approval of 8 lakh 46 thousand 931 houses to Chhattisgarh, CM expressed gratitude

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को आज भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें आवास प्लस और एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6 लाख 99 हजार 331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार एक लाख 47 हजार 600 आवास शामिल हैं। नियत नेल्लानार योजना के तहत 11 हजार आवास स्वीकृत किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा में बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को प्राप्त यह आवास की स्वीकृति हमारे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed