CG CMO Suspend | मुख्य नगरपालिका अधिकारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

CG CMO Suspend | मुख्य नगरपालिका अधिकारी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

CG CMO Suspended | Chief Municipal Officer suspended, know the whole matter

कोंडागांव। कोंडागांव के नगरपालिका परिषद् के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश पात्रे के खिलाफ नगरीय निकाय विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई हैं। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया हैं। जारी आदेश के मुताबिक़ निलंबन काल में उन्हें जगदलपुर मुख्यालय में अटैच किया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक़ सीएमओ राजेश पात्रे पर काम के बदले पैसे मांगे जाने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा हैं कि बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किये जाने के बदले सीएमओ ने पैसे की मांग की थी जिसकी शिकायत उच्च स्तर पर की गई थी। शिकायत के बाद नगरीय निकाय विभाग के अवर सचिव की तरफ से उनके निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *