तीसरा T20I NEWZEAND ने भारत को दिया 154 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाये, बुमराह ने लिए 3 विकेट, हार्दिक-बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले

IND vs NZ, 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी और भारत को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य दिया है।

 

India vs New Zealand LIVE Score, 3rd T20I: Sanju Samson Flops Again,  Knocked Over 1st Ball By CSK Star Matt Henry | Cricket News

न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा मार्क चैपमैन ने 32 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। हालांकि न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। डेवोन कॉनवे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रचिन रवींद्र (4 रन) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

IND vs NZ, 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 154 रन का दिया टारगेट, बुमराह ने झटके 3 विकेट

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट झटके। रवि बिश्नोई ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को भी 2 सफलता मिली, जबकि हर्षित राणा ने 1 विकेट हासिल किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, इश सोढ़ी, जैकब डफी

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *