
हर साल हजारों अमीर छोड़ रहे देश
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट माइग्रेशन कंसल्टेंसी हेनली एंड पार्टनर्स की ओर से प्रकाशित इस रिपोर्ट में उन व्यक्तियों की हालिया साल दर साल आवाजाही पर नज़र रखी गई है, जिनके पास 10 लाख अमेरिकी डॉलर या उससे अधिक की तरल निवेश योग्य संपत्ति है।
सबसे ज्यादा अमीर करीब 16500 यूनाइटेड किंगडम से छोड़कर जाने वाले हैं। ये चीन से 7800 अमीरों को छोड़कर जाने की संख्या के करीब दोगुना आंकड़ा है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्रिटेन से ही अमीरों की इतनी बड़ी संख्या जा रही है। फ्रांस से 800, स्पेन से 500 और जर्मनी से करीब 400 करोड़पति लोग छोड़कर जा सकते हैं। इनमें से कई करोड़पति टैक्स फ्राइंडली जैसे मोनाको, माल्टा या फिर दुबई का रुख कर रहे हैं।
इस देश में आएंगे सबसे ज्यादा करोड़पति
UAE ने दुनिया में पैसे के मामले में अग्रणी स्थान पर अपना ताज बरकरार रखा है, जहां इस वर्ष 9,800 से अधिक करोड़पतियों के आने की उम्मीद है, जो दूसरे स्थान पर रहने वाले अमेरिका से 2,000 अधिक है। वर्ष के अंत तक 7,500 से अधिक करोड़पति के अमेरिका में आने की उम्मीद है। 2025 तक ब्रिटेन से 16,500 HNWI के देश छोड़ने की उम्मीद है।
अमीर लोग टैक्स-फ्रेंडली क्षेत्रों जैसे कि यूएई, मोनाको और माल्टा, साथ ही इटली, ग्रीस, पुर्तगाल और स्विटजरलैंड जैसे देशों में जा रहे हैं।